🇺🇸 यूएस जॉब्स डेटा में ऐतिहासिक रिवीजन
- यूएस लेबर डिपार्टमेंट ने जॉब्स डेटा में सबसे बड़ा रिवीजन किया है।
- पिछले 12 महीनों में 91,000 जॉब्स ओवरस्टेट पाए गए जिन्हें अब डाउनवर्ड रिवाइज़ किया गया।
- यह आंकड़ा 2009 GFC क्राइसिस के दौरान हुई 92,000 जॉब्स की रिवीजन से भी बड़ा है।
- जून 2025 में अकेले 27,000 जॉब्स का हिट देखने को मिला, जो कोविड के बाद सबसे बड़ा निगेटिव रिवीजन है।
- इसका सीधा असर फेड की नीति पर पड़ेगा, जहां 17 सितंबर को 25 bps रेट कट की उम्मीद है।
- हालात स्टैगफ्लेशन जैसे दिख रहे हैं – इनफ्लेशन अभी भी 3%+ और जॉब क्रिएशन कमजोर।
🇳🇵 नेपाल संकट: पीएम का इस्तीफ़ा
- नेपाल के प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बीच इस्तीफ़ा दे दिया।
- सोशल मीडिया बैन के बावजूद प्रदर्शन तेज़ हुए।
- संसद और सुप्रीम कोर्ट तक पर अटैक की कोशिशों की रिपोर्ट आई।
- जनता में भ्रष्टाचार और नेताओं के आलीशान जीवनशैली को लेकर भारी नाराज़गी है।
- स्थिति से नेपाल की इकोनॉमी और FDI पर गहरा असर पड़ना तय है।
🇮🇳 भारतीय अर्थव्यवस्था
🔹 स्टील और एलुमिनियम सेक्टर को विशेष पैकेज
- अमेरिका ने स्टील-एलुमिनियम पर 50% टैरिफ लगा दिया है।
- एक्सपोर्ट बहुत बड़े स्तर पर प्रभावित नहीं, लेकिन असली चिंता है चीन से डंपिंग।
- सरकार एक स्पेशल सपोर्ट पैकेज तैयार कर रही है ताकि इंडस्ट्री को राहत मिले।
- सेक्टर में फिलहाल मॉनसून डिमांड स्लोडाउन है लेकिन H2 FY26 में रिकवरी की उम्मीद।
🔹 आरबीआई ने घटाया अमेरिकी कर्ज, बढ़ाया गोल्ड रिज़र्व
- जून में भारत की US ट्रेजरी होल्डिंग्स $27 bn पर आ गईं (पिछले साल से $2 bn कम)।
- वहीं, RBI के गोल्ड रिज़र्व 841.5 टन से बढ़कर 880 टन हो गए।
- केंद्रीय बैंक अपनी होल्डिंग्स में डॉलर से गोल्ड की ओर शिफ्ट कर रहा है।
🔹 GST सुधार और कंसम्पशन बूस्ट
- Moody’s का कहना है कि GST सुधारों से कंजम्पशन को बढ़ावा मिलेगा,
लेकिन फिस्कल कंसोलिडेशन स्लो हो सकता है। - सरकार को ₹480 bn (लगभग $5.4 bn) का रेवेन्यू लॉस हो सकता है।
- PSU स्टेक सेलिंग से सरकार कैपेक्स फंडिंग का रास्ता तलाश सकती है।
🔹 EU ने 102 और भारतीय मरीन प्रोडक्ट यूनिट्स को मंज़ूरी दी
- अब कुल 700 इंडियन मरीन प्रोडक्ट फैसिलिटीज़ EU अप्रूव्ड हैं।
- FY24 में भारत का $8.09 bn का सी-फूड एक्सपोर्ट हुआ, जिसमें 12% EU को गया।
- इससे नए मार्केट्स में डिमांड पूरी करने का मौका मिलेगा।
🔹 ई-वे बिल्स अगस्त में 129 मिलियन – दूसरा सबसे बड़ा स्तर
- जुलाई (132 mn) के बाद अगस्त में भी मजबूत ई-वे बिल जनरेशन।
- यह स्टेबल ट्रेड और मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी का संकेत है।
- फेस्टिव सीज़न (अक्टूबर-नवंबर) में और बढ़ने की उम्मीद।
🔹 टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स का श्रीलंका-बांग्लादेश रूट
- भारतीय एक्सपोर्टर्स US टैरिफ से बचने के लिए श्रीलंका और बांग्लादेश रूट तलाश रहे हैं।
- लेकिन Rules of Origin वायलेशन पर US से भारी पेनल्टी का रिस्क।
📊 स्टॉक-विशेष समाचार
🔹 लाइफ इंश्योरेंस डेटा (अगस्त 2025)
- SBI Life: +23%
- Axis Max Life: +20%
- ICICI Prudential: +18%
- HDFC Life: +10%
- LIC: -17% (सबसे कमजोर प्रदर्शन)
🔹 जनरल इंश्योरेंस
- कुल ग्रोथ: 6% (YoY)
- हेल्थ इंश्योरेंस सेगमेंट सबसे मजबूत रहा – 8.78%
🚘 फेस्टिव ऑफर – Bajaj Auto
- Bajaj Auto ने घोषणा की कि GST रिडक्शन का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचेगा।
- मोटरसाइकिल्स पर कीमतों में ₹2,000 तक और थ्री-व्हीलर्स पर ₹24,000 तक की कटौती।
- कदम से फेस्टिव सीज़न में डिमांड बढ़ने की उम्मीद।
✅ यह थीं आज की बड़ी आर्थिक और बिज़नेस से जुड़ी खबरें। कल देखते है नई न्यूज़ इसी पेज पे