IPO Factory24.Com

इंडिगो में बड़ी ब्लॉक डील संभव: जानिए क्या होगा शेयर पर इफेक्ट।

इंडिगो में बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है आज तो आईए जानते है क्या शेयर पर कोई इफेक्ट हो सकता है।

इंडिया की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) एक बार फिर सुर्खियों में है। कंपनी के को-फाउंडर राकेश गंगवाल और उनकी फैमिली एक बार फिर से कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाने जा रहे हैं। इस बार यह ब्लॉक डील करीब 6831 करोड़ रुपये की हो सकती है।

ब्लॉक डील की डिटेल्स:

स्टेक सेल: करीब 3.5% हिस्सेदारी

प्राइस बैंड: लगभग ₹5175 प्रति शेयर

डिस्काउंट: यह प्राइस शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस से करीब 0.5% डिस्काउंट पर रखा गया है।

विक्रेता: राकेश गंगवाल, चिंकापुर फैमिली ट्रस्ट

गंगवाल फैमिली का प्लान क्या है?

गंगवाल फैमिली के पास अभी भी इंडिगो में लगभग 13.5% हिस्सेदारी बनी हुई है। यह स्टेक सेल उनके लंबे समय के एग्जिट प्लान का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत उन्होंने फरवरी 2022 में बोर्ड से रिजाइन करके कर दी थी। तब उन्होंने यह स्पष्ट किया था कि वे ग्रेजुअली कंपनी से बाहर निकलने का इरादा रखते हैं।

यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने स्टेक बेचा हो:

मार्च 2024: ₹6783 करोड़ का स्टेक सेल

अगस्त 2024: ₹9549 करोड़ का स्टेक सेल

क्या निवेशकों को चिंता करनी चाहिए?

यह सवाल वाजिब है कि क्या गंगवाल फैमिली का एग्जिट निवेशकों के लिए कोई रेड फ्लैग है। लेकिन मौजूदा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं:

इंडिगो स्टॉक ने 2025 की शुरुआत से अब तक लगभग 20% का रिटर्न दिया है।

Q4 रिजल्ट्स में भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया:

प्रॉफिट: ₹367 करोड़ (स्ट्रीट के अनुमान से ऊपर)

रेवेन्यू: ₹22,151 करोड़ (24-25% की ग्रोथ)

निष्कर्ष: यह सिर्फ एक प्रॉफिट बुकिंग है?

गंगवाल फैमिली के स्टेक सेल को एक प्रॉफिट बुकिंग स्ट्रैटेजी के रूप में देखा जा सकता है, न कि कंपनी में विश्वास की कमी के तौर पर। कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स और बेहतर तिमाही नतीजे बताते हैं कि इंडिगो की ग्रोथ स्टोरी अभी खत्म नहीं हुई है।

इस न्यूज़ के चलते इंडिगो शेर पर शॉर्ट टर्म में नेगेटिवइफेक्ट आ सकती है।


आपका क्या मानना है? क्या गंगवाल फैमिली का एग्जिट एक संकेत है या सिर्फ स्ट्रैटेजिक मूव? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

Also Read :-

Exit mobile version